कटनी – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में रबी उपार्जन हेतु जारी नीति के अनुसार रबी उपार्जन कार्य में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला स्व-सहायता समूहों को उपार्जन कार्य देने का निर्णय शासन स्तर से लिया गया है। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया गया कि जिला उपार्जन समिति द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार बरही तहसील के चयनित तीन उपार्जन केंद्रों के संचालन हेतु इच्छुक एवं पात्र स्व सहायता समूह वांछित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर राज्य शासन की मंशा के अनुरूप रबी उपार्जन कार्य में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक शबाना बेगम ने बताया कि बरही तहसील के तीन उपार्जन केन्द्रों पिपरिया कला,बगैहा और हदरहटा के संचालन हेतु पात्र एवं इच्छुक स्वसहायता समूहों से निर्धारित आवश्यक दस्ताावेजों के साथ इच्छुक एवं पात्र स्व सहायता समूहों के द्वारा जिला पंचायत कार्यालय कटनी में 2 अप्रैल 2026 तक आवेदन पत्र जमा किए जा सकेंगे। रबी उपार्जन कार्य हेतु इच्छुक महिला स्व सहायता समूहों/ ग्राम संगठकों को उपार्जन कार्य देने के लिए राज्य शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक अर्हताओं के संबंध में चयन के मापदंड,आवश्यक दस्तावेज, ऊपर जानकारी हेतु समूह के चयन की प्रक्रिया,एनआरएलएम की महिला स्व सहायता समूह/ ग्राम संगठको को उपार्जन कार्य हेतु विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधा एवं राशि, उपार्जन केंद्रों पर की जाने वाली व्यवस्थाएं, मानव संसाधन एवं अन्य जानकारी जनपद पंचायत मुख्यालय पर म0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
*रबी उपार्जन कार्य हेतु एनआरएलएम के स्व सहायता समूह/ग्राम संगठक 2 अप्रैल तक जिला पंचायत में कर सकेंगे आवेदन* *बरही तहसील के तीन उपार्जन केन्द्रों पिपरिया कला,बगैहा और हदरहटा के संचालन हेतु पात्र एवं इच्छुक स्वसहायता समूहों की आवश्यकता*
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42









