जबलपुर,
जिला प्रशासन और कृषि विभाग की पहल पर प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जा रहा जैविक हाट इस रविवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में लगाया जायेगा। जैविक हाट अब स्थानीय निवासियों और जैविक खेती कर रहे किसानों के बीच सेतु बन गया है।
इस बाजार से न केवल आम नागरिकों को हानिकारक रसायनों से मुक्त उत्पाद मिल रहे हैं, बल्कि जैविक खेती करने वाले किसानों को भी उनके उत्पादों का सही दाम मिल रहा है। कृषि विभाग की इस कोशिश ने शहरवासियों को एक ऐसा मंच दिया है जहां सीधे खेत से निकली ताजी और जैविक सब्जियां, अनाज व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही हैं। जैविक हाट से कृषक और आम नागरिक, दोनों में संतुष्टि का भाव है। जहां नागरिकों को रसायन मुक्त फल और सब्जियां मिल रही हैं, वहीं किसानों को
बिचौलियों से मुक्ति मिली है। जैविक हाट की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए कृषि विभाग ने सख्त नियम लागू किए हैं। बाजार में केवल वही किसान अपनी दुकान लगा रहे हैं जिन्हें कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती के लिए प्रमाणित किया गया है। उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जैविक हाट पहुंचकर
स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों का लाभ उठाने की अपील की है।
इस रविवार को भी लगेगा जैविक हाट बढ़ती लोकप्रियता और शुद्धता के भरोसे से किसान और आम जन खुश
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42









