Home इंदौर पुस्तक एवं गणवेश मेला में छात्रों और अभिभावकों ने की जमकर खरीददारी...

पुस्तक एवं गणवेश मेला में छात्रों और अभिभावकों ने की जमकर खरीददारी अभिभावकों ने पुस्तक मेला आयोजन के लिए कलेक्टर की पहल को सराहा सोमवार को भी लगेगा पुस्तक एवं गणवेश मेला

25
0

कटनी   – जिला प्रशासन द्वारा सुभाष चौक के समीप स्थित साधुराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय पुस्तक मेला के दूसरे दिन आज रविवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ पुस्तक मेला में पहुंच कर रियायती दर पर पाठ्य पुस्तकें, यूनिफार्म, शूज एवं कॉपियां और स्टेशनरी की खरीदी की। अवकाश होने के कारण पुस्तक मेला में रविवार को खासी चहल-पहल रही।

अभिभावकों को मिली बड़ी राहत

पुस्तक मेला अभिभावकों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को उचित और कम दामों पर उच्च गुणवत्ता वाली कॉपियां व किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

पुस्तक मेला में अधिकांश लोग रविवार की शाम को सपरिवार पहुंचे और खान-पान का भी ज़ायका लिया।शहर के मंगलनगर से अपने बच्चों के लिए कापी- किताब खरीदने पहुंचे शंकर शुक्ला ने कहा कि कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की पहल पर लगे इस पुस्तक मेला से सभी अभिभावक खुश हैं। माधवनगर कैंप से अपने एलकेजी और कक्षा एक में निजी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए पुस्तक खरीदने आईं महक बत्रा ने बताया कि पुस्तक मेला में यहां एक ही स्थान पर सभी शैक्षणिक सामग्री वाजिब दाम पर मिल रही है।साथ ही कापियों में तो 40 से 50 प्रतिशत तक की बंपर छूट  मिल रहीं हैं।

वहीं मेला स्थल में लगे हैपी बुक स्टाल के प्रांजल सुहाने और राय बुक एजेंसी के अरूण राय ने कहा कि यहां छात्रों और अभिभावकों से बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। इससे बिक्री भी बढ़ी है।

जनाकर्षण का केंद्र बना बुक बैंक

 पुस्तक एवं गणवेश मेला स्थल में लगे करीब 24 स्टालों में से ‘बुक बैंक’ के लगें स्टाल में पहुंच कर लोग पुस्तकें दान कर रहे हैं।  संग्रहित होने वाली इन सभी  पुस्तकों को समाज के जरुरतमंद छात्रों को प्रदान करने के निर्देश कलेक्टर श्री तिवारी ने दिया है। ताकि पाठ्य पुस्तक के अभाव में कोई छात्र पढ़ाई से वंचित न रहे और जरूरतमंद विद्यार्थियों का भी भविष्य संवर सके।

कैरियर काउंसलिंग

कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर पुस्तक मेला में कैरियर काउंसलिंग का भी स्टाल लगाया गया है। जहां कैरियर काउन्सलर गौरा हल्दकार द्वारा कक्षा 10 वीं के छात्र-छात्राओं को कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु उनकी रुचियों का परीक्षण कर विषय चयन करने और कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं को कालेज में प्रवेश लेने और ट्रेनिंग के संभावित कोर्सों, व्यावसायिक शिक्षा आदि के संबंध की काउंसिलिंग कर विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है।

सोमवार को भी लगेगा पुस्तक मेला

जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को निजी स्कूलों की पाठ्यपुस्तकें न्यूनतम और प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध कराने के  उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा पुस्तक मेला सोमवार 30 मार्च को भी लगेगा।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here