जबलपुर,
राज्य शासन के निर्देशानुसार जबलपुर जिले में भी स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ 1 अप्रैल से किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम किये जायेंगे तथा विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, निःशुल्क गणवेश एवं पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल का
वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा, इससे जन सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि स्कूल चलें हम अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ शासकीय पंडित लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल में प्रातः 10 बजे
आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का नियमित रूप से विद्यालय में प्रवेश एवं उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का उन्हें पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकें।
मॉडल स्कूल में होगा “स्कूल चले हम” अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम.
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42









