Home इंदौर शहरी क्षेत्र में वितरक एजेंसियों से सोमवार से होगी सिलेंडर की शत-प्रतिशत...

शहरी क्षेत्र में वितरक एजेंसियों से सोमवार से होगी सिलेंडर की शत-प्रतिशत होम डिलेवरी.

19
0

जबलपुर,
जबलपुर शहर की सभी एलपीजी वितरक एजेंसियों द्वारा सोमवार 6 अप्रैल से घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर का वितरण होम डिलेवरी के माध्यम से ही किया जाएगा। यह निर्णय आज शुक्रवार को जिला प्रशासन के साथ रसोई गैस वितरकों की कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में लिया गया। जिले में एलपीजी की वितरण व्यवस्था में सुधार के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में निरंतर किये जा रहे प्रयासों के तहत एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह, एसडीएम राँझी मोनिका बाघमारे एवं एडीएम
आधारताल पंकज मिश्रा भी मौजूदगी में संपन्न हुई इस बैठक में तय किया गया कि सोमवार 6 अप्रैल से जबलपुर शहर के सभी एलपीजी वितरकों द्वारा रसोई गैस सिलेंडर का वितरण होम डिलेवरी से ही किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि जिले में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक है और ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों के भंडारण स्थलों पर एलपीजी की निरंतर आपूर्ति बनी हुई है। इसमें आने वाले समय में भी किसी प्रकार की कमी आने की संभावना नहीं है। बैठक में जिले में स्थित सभी रसोई गैस वितरक एजेंसियों के संचालक, जिला आपूर्ति नियंत्रक एवं खाद्य विभाग के सभी अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि रविवार 5 अप्रैल को भी जिले के सभी एलपीजी वितरक एजेंसियां खुली रहेंगी और होम डिलेवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं को सिलेंडर की
आपूर्ति की जायेगी।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here