जबलपुर,
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार गर्मियों के दौरान बाजार में बिकने वाले पेय पदार्थों की गुणवत्ता
सुनिश्चित के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने आज सोमवार को कई
प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर पेय पदार्थों के नमूने लिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को की गई निरीक्षण की कार्यवाही के दौरान तीन पत्ती चौक, जहांगीराबाद स्थित इच्छाधारी लस्सी एण्ड मिल्क प्रोडक्टस् से लस्सी तथा मैंगो शेक, मनपसंद फास्ट फूड एण्ड लस्सी कॉर्नर से लस्सी तथा दही, इच्छाधारी लस्सी
एलएलपी से लस्सी तथा मेंगो शेक, अधारताल चौराहा स्थित बजरंग लस्सी से लस्सी, कमानिया गेट स्थित नायक दूध भण्डार से लस्सी, बाहुबली दूध भण्डार से मैंगो शेक, गढ़ा रोड़ स्थित लक्ष्मी जूस से मैंगो शेक एवं पाइनेपल जूस, गुलौआ स्थित दुबे चौपाटी से कोल्ड ड्रिंक एवं आइसक्रीम, बिलहरी स्थित महालक्ष्मी आइसकीम से आइसक्रीम, सालीवाड़ा स्थित महावीर कुल्फी एण्ड लस्सी से लस्सी तथा पाटन स्थित आपका अपना आइसक्रीम से मावा कुल्फी के नमूने लिये गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लिये गये नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल प्रेषित किया गया है। परीक्षण में अमानक पाये जाने पर संबंधित खाद्य करोबार कर्ताओं के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अन्तर्गत न्यायालयीन कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान इन प्रतिष्ठानों से संबंधित कारोबार कर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध, दही आदि का उपयोग करने तथा कृत्रिम फ्लेवर का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिये गये
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया पेय पदार्थों के विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण परीक्षण हेतु लिये नमूने
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42









