जबलपुर,
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने ई-विकास प्रणाली से उर्वरक का वितरण नहीं
करने वाले जिले के 15 फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिये हैं। इन उर्वरक विक्रेताओं में न्यू शर्मा कृषि केन्द्र अंधुवा विकासखंड पनागर, जय कृषि केन्द्र खलरी विकासखंड मझौली, इफको बाजार पनागर विकासखंड पनागर, वैष्णवी कृषि केन्द्र मोहला विकासखंड मझौली, तिवारी कृषि सेवा केन्द्र गोसलपुर विकासखंड सिहोरा, अभिषेक कृषि सेवा केन्द्र मनकेडी विकासखंड शहपुरा, राहुल ट्रेडर्स नुनसर विकासखंड पाटन, अजय कृषि केन्द्र रैपुरा पनागर विकासखंड पनागर, गुप्ता कीटनाशक भंडार बघराजी विकासखंड कुण्डम, किसान कृषि सेवा केन्द्र बघराजी विकासखंड कुण्डम, माँ शारदा खाद बीज भंडार पिपरिया बरगी विकासखंड जबलपुर, अग्रवाल इंटरप्राईजेज पाटन विकासखंड पाटन, पाण्डेय कृषि केन्द्र मझगवां विकासखंड सिहोरा, अनमोल एग्रोटेक बेलखाडू विकासखंड पनागर एवं मेसर्स सिद्धी
फर्टिलाईजर खजरी विकासखण्ड पनागर शामिल हैं। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास डॉ एस के निगम ने बताया कि इन उर्वरक विक्रेताओं ने तीन अप्रैल से छह अप्रैल की अवधि के दौरान उर्वरक का विक्रय ई-विकास प्रणाली के माध्यम नहीं किया था। जबकि, शासन द्वारा एक अप्रैल से उर्वरक का शत-प्रतिशत वितरण ई-विकास पोर्टल के माध्यम से ही करने के निर्देश दिये गये हैं। डॉ निगम ने बताया कि शासन के निर्देशों को अवहेलना करने पर इन उर्वरक विक्रेताओं के फुटकर विक्रय लायसेंस आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की 31 (2) में प्रदत्त शक्तियों के तहत निलंबित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी 15 उर्वरक विक्रेताओं के साथ ही
शासन के निर्देशों की अवहेलना करने पर 5 सहकारी संस्थाओं को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
पंद्रह विक्रेताओं के फुटकर उर्वरक विक्रय लायसेंस निलंबित
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42









