Home इंदौर जिले के लिए 430 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया खाद एक रैक...

जिले के लिए 430 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया खाद एक रैक झुकेही पहुंची किसानों को ज़रूरत के मुताबिक मिलेगी पर्याप्त खाद

17
0

कटनी  रबी फसलों के लिए यूरिया खाद की एक रैक बुधवार को झुकेही रैक प्वाइंट पर आ गई है। इससे कटनी जिले को 430 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया मिली है। झुकेही रैक प्वाइंट से परिवहन कर यूरिया जिले में लाई जा रही है। जिले में यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता है।कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों को खाद वितरण केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने, किसानों से संवाद करने और पीओएस मशीन में उर्वरक स्‍टॉक की उपलब्‍धता देखकर इसका भौतिक सत्‍यापन अवश्‍य करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि उर्वरक वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रखें ताकि किसानों को सहजता से खाद मिल सके।रैक से आई नीम कोटेड यूरिया में से कटनी डबल लॉक केन्द्र को 90 मीट्रिक टन व बहोरीबंद डबल लॉक केन्द्र और मझगवां बड़वारा डबल लॉक केन्‍द्र के लिए 60-60 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया उर्वरक आवंटित की जायेगी। जबकि जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक कटनी को 220 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित की जायेगी।

यहां देवें सूचना

          कलेक्टर श्री तिवारी ने किसानों से आग्रह किया है कि वे खाद एवं बीज से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या और शिकायत या खाद एवं बीज मिलने में असुविधा संबंधी सूचना कलेक्ट्रेट कार्यालय में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 07622-220070 एवं 07622-220071 पर दे सकते हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here