Home इंदौर ‘वृंदावन ग्राम’ के चयन हेतु विजयराघवगढ़ में खंड स्तरीय बैठक संपन्न ...

‘वृंदावन ग्राम’ के चयन हेतु विजयराघवगढ़ में खंड स्तरीय बैठक संपन्न 12 विभागों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के दिये गये निर्देश

20
0

कटनी – विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद पंचायत बड़वारा में बुधवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभा टेकाम की अध्‍यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत बारन महगवां का चयन ‘वृंदावन ग्राम’ के रूप में किया गया।

          शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक ग्राम पंचायत को ‘वृंदावन ग्राम’ के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना है।

          बैठक में कुल 12 विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इन सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। तैयार की गई इन कार्ययोजनाओं का परीक्षण कर उनका अनुमोदन किया जाएगा। अनुमोदन के पश्चात समेकित कार्ययोजना को अंतिम स्वीकृति हेतु शासन को भेजा जाएगा।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here