कटनी – जिले में एलपीजी सिलेण्डरों के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्ला ने माधवनगर क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग और जमाखोरी करने वाले सूरज बालानी के विरुद्ध माधवनगर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।एफ आई आर दर्ज कराने का आदेश कलेक्टर श्री तिवारी ने सूरज बालानी के विरुद्ध संस्थित प्रकरण में सुनवाई के बाद दिया है।जिसके पालन में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री शुक्ला द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 और 7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करा दिया है। सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्ला ने बताया कि बीते 16 मार्च को खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त जांच दल ने माधवनगर गेट के समीप स्थित सूरज बालानी के मकान में छापा मारा। जांच के दौरान मकान के अंदर से 6 सिलेंडर और मकान में ही स्थित दुकान से 16 सिलेंडर सहित कुल 22 घरेलू गैस सिलेंडर और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा रखा पाया गया।पूछताछ में सूरज बालानी ने बताया कि वह घरेलू सिलेंडरों का भंडारण कर उन्हें तौल कांटे से नापकर लोगों को बेचता था। जांच के दौरान 4 घरेलू सिलेण्डरों में सील नहीं होने के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह सिलेंडरों की सील हटाकर नोजल की जांच करता था और लोगों को सिलेण्डर देता था।अत्यधिक मात्रा में अवैध रूप से भण्डारित घरेलू गैस सिलेण्डरों के संबंध में सूरज बालानी से वैध दस्तावेजों की मांग करने पर कोई समाधानकारक उत्तर नहीं दिया और न ही कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत किया गया।सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जारी गैस कनेक्शन से अतिरिक्त गैस सिलेण्डरों का भण्डारण एवं द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस का प्रदाय किसी सरकारी तेल कंपनी अथवा प्राधिकृत वितरक से अतिरिक्त किया जाना निषिद्ध है। सूरज बालानी द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डरों का बिना वैधानिक दस्तावेजों के अनाधिकृत रूप से जमाखोरी एवं वितरण कर अवैध लाभार्जन करने यह कृत्य दवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन है। जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 सहपठित धारा 7 (3/7) के तहत दण्डनीय है। इसके बाद संयुक्त टीम द्वारा 16 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा एक इलेक्ट्रानिक तौल कांटा जब्त किया गया तथा जब्तशुदा सिलेण्डरों को सुरक्षा की दृष्टि से अशोक गैस एजेंसी के संचालक संदीप यादव को आगामी आदेश तक के लिये सुपुर्दगी पर दिया गया था।
अवैध गैस सिलेंडर के भंडारण पर हुई बड़ी कार्रवाई कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर भंडारणकर्ता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42










