Home इंदौर कटनी में लगाता तीसरे दिन भी चला सघन वाहन जांच अभियान ...

कटनी में लगाता तीसरे दिन भी चला सघन वाहन जांच अभियान नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 वाहनों पर कार्रवाई,बसें और ट्रक जब्त

26
0

कटनी  – जिले में अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री संतोष पॉल द्वारा लगातार तीसरे दिन भी सघन जांच अभियान चलाया गया। गुरूवार को यह अभियान कटनी-उमरिया मार्ग एवं कैमोर रोड पर अचानक दबिश देकर संचालित किया गया।अभियान के दौरान लगभग 45 वाहनों की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान दस्तावेजों की वैधता, फिटनेस, परमिट, ओवरलोडिंग तथा यात्री सुरक्षा संबंधी मानकों की विशेष रूप से जांच की गई। इस कार्रवाई में कुल 9 वाहनों में गंभीर कमियां पाई गईं, जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नियमानुसार जब्ती की कार्यवाही की गई।जांच के दौरान 5 ट्रकों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी एवं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें थाना कैमोर में सुरक्षित रखा गया। इसके अतिरिक्त 2 ट्रक ओवरलोड पाए गए, जो निर्धारित भार सीमा से अधिक माल लेकर संचालित हो रहे थे। ओवरलोडिंग को सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानते हुए इन दोनों ट्रकों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया।अभियान के दौरान 2 यात्री बसें बिना वैध परमिट के कटनी से संचालित होती हुई पाई गईं। इन बसों के पास वैध दस्तावेज न होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों बसों को तत्काल जब्त कर थाना कुठला में सुरक्षित रखा गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री संतोष पॉल ने बताया कि जिले में अवैध परिवहन गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वाहन संचालकों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें एवं निर्धारित नियमों का पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि ओवरलोडिंग, बिना परमिट संचालन तथा फिटनेस संबंधी अनियमितताओं पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस सघन जांच अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम के साथ स्थानीय पुलिस का भी सहयोग प्राप्त हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here