जबलपुर,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी 16 अप्रैल को संसद में ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में महिला आरक्षण से जुड़े विषय पर विधेयक पारित करवाने के लिये विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल में देश की जनता के समग्र कल्याण और चहुँमुखी विकास के लिये अभूतपूर्व कार्य किये गये हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा देश की आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिये दृढ़संकल्पित होकर नारीशक्ति वंदन अधिनियम को पारित करवाने के लिये संकल्पबद्ध होकर कार्य करना नारी सशक्तिकरण के लिये उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देशवासियों के
लिये सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी सभी के कल्याण के लिये दूरदृष्टि के साथ कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा ज्ञान (GYAN) का मंत्र देते हुये गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी सशक्तिकरण के लिये विभिन्न कार्ययोजना को मिशन मोड में पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। देश में नारी सशक्तिकरण के लिये किये जा रहे कार्यों का परिणाम है कि हमारी बेटियां आज हवाई जहाज उड़ा रही हैं और अंतरिक्ष में कीर्तिमान रच रही हैं। सेना में भी अपनी क्षमता, योग्यता से अपनी एक विशेष पहचान बना रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम नारी शक्ति वंदन के महत्वपूर्ण निर्णय के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिये लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण प्रावधानों को लागू करने की दिशा में केन्द्र सरकार द्वारा लिये गये निर्णयों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक निश्चित रूप से विकसित भारत बनाने में नारी शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में महिला कल्याण के अभियान को निश्चित रूप से अभूतपूर्व गति मिलेगी।
नारी सशक्तिकरण के लिये संसद की बैठक होगी ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42









