Home इंदौर लाड़ली बहना योजना से सविता नामदेव के जीवन में आई खुशहाली

लाड़ली बहना योजना से सविता नामदेव के जीवन में आई खुशहाली

21
0

कटनी  – मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की वजह से प्रदेश की लाखों महिलाओं की तरह कटनी जिले की रहने वाली सविता नामदेव के जीवन में भी खुशहाली आई है। यह योजना उनके आत्मनिर्भरता और सम्मान का प्रतीक बन गई है।

आर्थिक संबल से बदला जीवन

          योजना के तहत मिलने वाली राशि ने सविता के परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती दी है। पहले जहाँ छोटी-मोटी घरेलू जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई के लिए सोचना पड़ता था, वहीं अब यह राशि उनके लिए एक बड़ा सहारा बनकर उभरी है।

बच्चों की शिक्षा और घर खर्च

          सविता ने बताया कि लाड़ली बहना योजना से मुझे बढ़ती मंहगाई में अपने घर का खर्च सुचारू रूप से चलाने में मदद मिली है। सबसे बड़ी राहत मुझे अपने बच्चों की स्कूल फीस भरने में मिली है। अब मुझे उनके भविष्य को लेकर चिंता कम होती है।

मुख्यमंत्री का जताया आभार

          सविता नामदेव ने अपनी और अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है। उनका मानना है कि इस योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाया है और समाज में उनकी स्थिति को और सुदृढ़ किया  है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here