कटनी – आमजन की शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक निराकरण के क्षेत्र में कटनी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सीएम हेल्पलाइन के प्रदर्शन के आधार पर सोमवार को जारी प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग में कटनी जिले ने प्रथम समूह के 28 जिलों में टॉप-10 में शामिल होकर नौवां स्थान अर्जित किया है।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के सतत अनुश्रवण और प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते जिले ने बीते मार्च माह में प्राप्त कुल 9592 शिकायतों में से 81.66 कुल वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल कर 48.42 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया।
करें गंभीर प्रयास
कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिकायतों के निपटारे में और अधिक संवेदनशीलता और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाया जाए, ताकि जिले की रैंकिंग में और सुधार हो सके। कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान ही प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास मजबूत करता है, इसलिए इस दिशा में निरंतर गंभीर प्रयास जरूरी हैं।
पुलिस, जिला पंचायत और नगर निगम भी ए ग्रेड में
सीएम हेल्पलाइन की संतुष्टिपूर्ण शिकायतों के निपटारे के मामले में कटनी जिले के पुलिस विभाग और जिला जिला पंचायत को भी नौवां स्थान मिला है। पुलिस विभाग ने मार्च माह में प्राप्त 944 शिकायतों में से 52.31 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर ए ग्रेड हासिल किया। जबकि जिला पंचायत ने मार्च माह में प्राप्त 1141 शिकायतों में से 48.54 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर ए ग्रेड तथा नगर निगम ने छठवें स्थान पर रहकर मार्च माह में प्राप्त 702 शिकायतों का 51.45 वेटेज स्कोर के संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर ए ग्रेड हासिल किया है।
कलेक्टर श्री तिवारी ने इन सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगनशीलता की सराहना करते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की अपेक्षा की है।







