कलेक्टर श्री सिंह ने किया पाटन सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण
जबलपुर,
कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने आज पाटन स्थित सिविल अस्पताल का सघन निरीक्षण कर
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के
उद्देश्य से उन्होंने इमरजेंसी सेक्शन, कैजुअल्टी, नर्सिंग स्टेशन, एनआरसी और पीएनसी वार्ड सहित दंत
चिकित्सा ओपीडी का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान बीएमओ डॉ. आदर्श विश्नोई ने अस्पताल में
उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत
की।
अस्पताल परिसर में आयोजित एएनएम की बैठक में कलेक्टर ने वरिष्ठ नागरिकों के 'आयुष्मान
कार्ड' बनाने की प्रक्रिया और 'एचपी वैक्सीनेशन' की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इस कार्य में
तेजी लाने पर जोर देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि 30 अप्रैल तक निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण कर शत-
प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए।
प्रशासकीय अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने डॉक्टर्स, एएनएम और नर्सिंग
स्टाफ सहित सभी कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अमले को संबोधित
करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम है, अतः सभी
कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और सेवा भाव के साथ निभाएं।स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण में गति लाने के निर्देश
कलेक्टर श्री सिंह ने किया पाटन सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण में गति लाने के निर्देश
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42






