जबलपुर,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक
संवेदनशील एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत भारतीय
प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2025 बैच के 8 परिवीक्षाधीन अधिकारियों को राज्य के दूरस्थ जनजातीय एवं
विकास के मार्ग पर शनै: शनै: अग्रसर जिलों में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार सुश्री आयुषी बंसल को झाबुआ, सुश्री आशि शर्मा
को धार, श्री माधव अग्रवाल को बड़वानी, सुश्री सौम्या मिश्रा को सिंगरौली, श्री श्लोक वाइकर को कटनी,
सुश्री शिल्पा चौहान को खंडवा, श्री खोटे पुष्पराज नानासाहेब को बैतूल और श्री शैलेन्द्र चौधरी को मंडला
जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। सभी जिले भौगोलिक एवं सामाजिक दृष्टि से
महत्वपूर्ण हैं, जहां प्रशासनिक कार्यों के माध्यम से जनकल्याण की व्यापक संभावनाएं हैं। यह निर्णय
प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ ही युवा अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का
अवसर प्रदान करेगा। इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए अधिकारी स्थानीय परिस्थितियों, जनजातीय समुदायों
की आवश्यकताओं और ग्रामीण विकास की चुनौतियों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.
यादव की इस पहल से युवा अधिकारियों में संवेदनशीलता, कार्यकुशलता और जनसेवा की भावना का
विकास पहले दिन से ही होगा। साथ ही प्रदेश में सुशासन और समावेशी विकास को भी गति मिलेगी।
मध्यप्रदेश में 2025 बैच के युवा आईएएस अधिकारियों की दूरस्थ जनजातीय जिलों में हुई पदस्थापना सहायक कलेक्टर के रूप में मिली जिम्मेदारी युवा प्रशासनिक अधिकारियों को पहले दिन से संवेदनशील और जनोन्मुख बनाने की पहल
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42






