बारहवीं बोर्ड टॉपर छात्राओं को प्रोत्साहनस्वरूप दी जाएगी एक-एक लाख रुपये की राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कु. खुशी राय और कु. चांदनी विश्वकर्मा ने किया 12वीं में टॉप मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी 12वीं बोर्ड में 500 में 494 अंक लाने पर दोनों को बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बारहवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली
छात्राओं कु. खुशी राय और कु. चांदनी विश्वकर्मा को एक-एक लाख रूपए की प्रोत्साहन प्रदान करने के
निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों छात्राओं को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित
कर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों छात्राओं को पुस्तकें भी भेंट कीं। मुख्यमंत्री
डॉ. यादव से भेंट करने तथा आशीर्वाद प्राप्त करने दोनों छात्राएं समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) आईं
थीं। उल्लेखनीय है कि कु. खुशी राय शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल और कु. चांदनी
विश्वकर्मा गुरूदेव शिक्षा केन्द्र नीलबड़ भोपाल की छात्राएं हैं। दोनों छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की
बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में 500 में से 494 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
«
Prev
1
/
42
Next
»
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन