Home इंदौर 2767 किसानों से खरीदा गया 1.23 लाख क्विंटल गेहूँ. 18 हजार 553...

2767 किसानों से खरीदा गया 1.23 लाख क्विंटल गेहूँ. 18 हजार 553 किसानों ने कराये स्लॉट बुक.

12
0

जबलपुर, समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन की प्रक्रिया के तहत जिले में अभी तक 2 हजार 767 किसानों से
1 लाख 23 हजार 647 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। जिले में किसानों से गेहूँ का उपार्जन 60
खरीदी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ का विक्रय करने जिले के 50 हजार
788 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया था। इनमें से अभी तक 18 हजार 553 किसानों द्वारा स्लॉट
बुक कराये जा चुके हैं। प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक सीमा बौरसिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अभी तक
सर्वाधिक गेहूं का उपार्जन सिहोरा तहसील में हुआ है। यहाँ 781 किसानों से 31 हजार 873.5 क्विंटल
गेहूं की खरीदी हो चुकी है। पाटन तहसील 28 हजार 668.9 क्विंटल की खरीदी कर दूसरे, जबलपुर
तहसील 17 हजार 531 क्विंटल के साथ तीसरे, मझौली 16 हजार 249 क्विंटल के साथ चौथे तथा
पनागर तहसील 12 हजार 772 क्विंटल गेहूं का उपार्जन कर पांचवे स्थान पर है। शहपुरा तहसील में 9
हजार 752.5, आधारताल में 4 हजार 048 और कुंडम तहसील में 2 हजार 355 क्विंटल गेहूं की खरीदी
हो चुकी है। अभी तक पाटन तहसील के 609, मझौली के 376, जबलपुर के 352, पनागर के 292, शहपुरा
के 184, आधारताल के 101 और कुंडम तहसील के 64 किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूँ का विक्रय
किया जा चुका है। प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक के मुताबिक जिले में लघु और सीमांत किसानों के साथ-साथ
मध्यम और बड़े किसानों को भी स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। खरीदी केंद्रों की स्लॉट
बुकिंग क्षमता भी एक हजार क्विंटल से बढ़ाकर 2 हजार 250 क्विंटल प्रत्येक दिन प्रति खरीदी केंद्र कर
दी गई है। अभी तक जिले की सिहोरा तहसील के 5 हजार 466, मझौली के 3 हजार 702, पाटन के 3 हजार
176, पनागर के 2 हजार 763, जबलपुर के 1 हजार 621, शहपुरा के 839, कुंडम के 595, आधारताल के
215, गोरखपुर के 115 तथा राँझी तहसील के 61 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराये जा चुके हैं।जिले में अभी तक स्थापित पाटन तहसील में 13, सिहोरा में 11, मझौली में 10, जबलपुर में 9, पनागर में 6, शहपुरा में 6, कुंडम में 2 तथा आधारताल, गोरखपुर और राँझी तहसील एक-एक खरीदी केंद्र स्थापित किये गये हैं।

तहसील स्तर पर किसान संघों की बैठकें आयोजित :-

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया को किसानों के लिये अधिक सुविधाजनक बनाने
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा हॉल ही में लिये गये फैसलों की जानकारी देने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के
निर्देशानुसार तहसील स्तर पर किसान संघों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की बैठकें आयोजित की
जा रहीं हैं। इन बैठकों में उपार्जन से जुड़ी किसानों की कठिनाइयों का निराकरण भी किया जा रहा है।
इसी सिलसिले में सिहोरा, शहपुरा और पाटन तहसील में रविवार को किसान संघों की बैठकों का आयोजन
किया गया। इन बैठकों में समिति प्रबंधक, खरीदी केंद्र प्रभारी, कम्यूटर ऑपरेटर एवं खरीदी केंद्रों पर
नियुक्त नोडल अधिकारी भी मौजूद थे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here