Home इंदौर राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा–2026:- कलेक्टर श्री सिंह ने परीक्षा...

राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा–2026:- कलेक्टर श्री सिंह ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर

10
0

जबलपुर, कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने आज मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं
राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा–2026 के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न परीक्षा
केंद्रों का निरीक्षण किया।उन्होंने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यौहारबाग एवं महारानी लक्ष्मी बाई
विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने के
निर्देश दिए, ताकि परीक्षा निर्विघ्न, सुव्यवस्थित और शुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च
प्राथमिकता है तथा इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here