पुराने कार्यों की पूर्णता पर करें फोकस
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायत वार और क्लस्टर वार निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जानकारी लेते हुए सख्त लहजे में कहा कि पुराने वर्षों के अपूर्ण कार्यों को मिशन मोड पर काम करते हुए पूर्ण कराएं। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास, श्रम एवं विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए अपूर्ण आंगनबाड़ी भवनों, बाल सुलभ शौचालयों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने, रेनवाटर हार्वेस्टिंग कार्यों,मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के प्रकरणों पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर निराकरण किया जाने के निर्देश सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और श्रम विभाग को दिए। ग्राम पंचायतों के नल जल योजनाओं के विद्युत कनेक्शन, विद्युत देयक भुगतान नहीं होने संबंधी मामलों में संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के संज्ञान में लाकर विद्युत विच्छेद करने की कार्यवाही करने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। समीक्षा करते हुए सुश्री कौर ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना के अंतर्गत लेबर बजट सिपरी एवं युक्ति धारा पोर्टल में कार्यों, रिजेक्ट ट्रांजैक्शन की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने एमडीएम, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायत निर्माण 15वां वित्त, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
एवं सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा करते हुए प्रगति लाने आवश्यक निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग की प्रभारी कार्यपालन यंत्री मेघा मौर्य, परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह,ऋषिराज चढ़ार,सहायक परियोजना अधिकारी विजय लक्ष्मी मरावी, मृगेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी ,समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, एपीओ,एएओ एवं एनआरएलएम के खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Home इंदौर “मुख्यमंत्री-जन विश्वास अभियान” के क्रियान्वयन में कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं- जिला...
“मुख्यमंत्री-जन विश्वास अभियान” के क्रियान्वयन में कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं- जिला पंचायत सीईओ योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण एवं विकास कार्यों में वांछित प्रगति लाने करें मिशन मोड पर काम- सुश्री कौर
कटनी – “मुख्यमंत्री-जन विश्वास अभियान 2026” राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। शुक्रवार,7 अगस्त से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक चलने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के सफल एवं सुचारु क्रियान्वयन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए अंतिम पंक्ति तक के छूट गए पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करते हुए लाभान्वित कराना आप सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सुश्री कौर ने कहा कि जारी कैलेंडर के अनुसार निर्धारित क्लस्टर मुख्यालय पर आयोजित होने वाले शिविर और उसमें सम्मिलित होने वाली ग्राम पंचायतों में निर्धारित तारीख एवं स्थान की सूचना जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण नागरिकों को व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करते हुए आवश्यक रूप से मुहैया कराई जाए। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत सीईओ एवं मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की ग्रामीण क्षेत्रों की नोडल अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के पूर्व एवं इस दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों/ शिकायतों का सटीक परीक्षण कराकर मौके पर निराकृत हो सकने वाले आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण करते हुए हर एक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। सुश्री कौर ने निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे आवेदन जिनका निराकरण तत्काल संभव न हो उनके लिए समय सीमा निर्धारित कर आवेदकों को सूचित किया जाए तथा प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त लंबित शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें क्योंकि इसी पैरामीटर के आधार पर रैंकिंग निश्चित होगी। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी मौजूद रहे।


