Home इंदौर पाटन में अनुविभाग स्तर पर गठित दलों ने किया क्षेत्र भ्रमण

पाटन में अनुविभाग स्तर पर गठित दलों ने किया क्षेत्र भ्रमण

39
0

जबलपुर,  मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को पाटन अनुविभाग में भी अनुविभाग स्तर पर गठित अधिकारियों के दलों ने क्षेत्र भ्रमण कर नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी, योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया तथा स्कूलों, आँगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थाओं, सहकारी समितियों खाद-बीज विक्रय केंद्रों, उचित मूल्य दुकानों और पेट्रोल पम्प एवं
रसोई गैस वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रभावी और व्यवस्थित क्रियान्वयन के लिये पाटन अनुविभाग में अनुविभाग स्तर पर अधिकारियों के पांच दल गठित किये गये हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित दल क्रमांक एक ने ग्राम पंचायत नुनसर, सहसन पड़रिया,जरोंद में
इनके नेतृत्व में प्रत्येक ग्राम पंचायत में भ्रमण किया। इसी प्रकार दल क्रमांक-दो में शामिल अनुविभागीय अधिकारी कृषि पाटन, तहसीलदार पाटन, मत्स्य
निरीक्षक वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन अधिकारी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत उड़ना सड़क पानी उड़ना और ग्रुप पिपरिया का, दल क्रमांक-तीन में शामिल अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वय के नेतृत्व में सहसन धनेटा, धनेटा एवं भुंवारा का, दल क्रमांक-चार में शामिल अनुविभागीय अधिकारी पीएचई, पशु चिकित्सा अधिकारी, बीएमओ एवं एमपीडब्ल्यू द्वारा ग्राम पंचायत सकर छितुरहा और जमुनिया का तथा दल क्रमांक-पांच में शामिल नायब तहसीलदार कटंगी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, निरीक्षक नगर परिषद ने नगर परिषद के वार्ड क्रमांक एक से तीन तक का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय एवं पंचायत स्तरीय अधिकारी पंचायत समन्वय अधिकारी, उप यंत्री, ग्राम पंचायत के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं कोटवार भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here