Home इंदौर जनशक्ति सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में ऋण की ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण संपन्न

जनशक्ति सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में ऋण की ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण संपन्न

31
0

जबलपुर,
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त
तत्वावधान में पनागर स्थित जनशक्ति सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में उद्यम के लिए बैंक ऋण की
ऑनलाइन प्रक्रिया संबंधी तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिले की बैंक
सखी एवं उद्यम सखी ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान, हैदराबाद से आए राष्ट्रीय स्तर के एनआरपी
नवल किशोर एवं एमपी सिंह द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बैंक सखी एवं उद्यम सखी को दीदी
समर्थ पोर्टल के माध्यम से सीधे बैंक से व्यक्तिगत ऋण प्राप्त करने की ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी
दी गई।
प्रशिक्षण में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई से श्रीमती अंजुला झा, रवि परस्ते, जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त
श्रीमती सीमा सरोज सहित ब्लॉक स्तर से अरविंद शर्मा एवं प्रभारी आशुतोष तिवारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here