Home इंदौर राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए संस्कृति नायक का चयन पाठशाला...

राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए संस्कृति नायक का चयन पाठशाला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया बहोरीबंद का मान, विद्यालय परिवार में हर्ष

29
0

बहोरीबंद। पाठशाला इंग्लिश मीडियम स्कूल, बहोरीबंद की प्रतिभावान विद्यार्थी संस्कृति नायक का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संस्कृति के इस चयन से विद्यालय परिवार सहित पूरे बहोरीबंद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है, क्योंकि बहोरीबंद क्षेत्र से पहली बार किसी विद्यार्थी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

संस्कृति नायक की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित शिक्षा एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के डायरेक्टर आनंद गुप्ता, प्राचार्य योगेश दाहिया एवं समस्त स्टाफ ने संस्कृति की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर साहिल बर्मन ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के लिए भी बेहतर अवसर और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान सत्र में विद्यालय के लगभग 105 विद्यार्थी ब्लॉक स्तरीय, 76 विद्यार्थी जिला स्तरीय तथा 26 विद्यार्थी संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर चुके हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संस्कृति नायक का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन विद्यालय के साथ-साथ पूरे बहोरीबंद क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here