Home इंदौर लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने ली दुर्घटना में घायल बच्चों के...

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने ली दुर्घटना में घायल बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी. उपचार पर विशेष ध्यान देने के दिये निर्देश.

27
0

जबलपुर,
संजीवनी नगर में हुई दुर्घटना पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने दुख व्यक्त किया है।
मंत्री श्री सिंह ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से दूरभाष पर चर्चा कर घटना और
बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारियों से भी चर्चा कर घायल
बच्चों के स्वास्थ्य तथा उन्हें दिए जा रहे उपचार के संबंध में जानकारी ली। मंत्री श्री सिंह ने घायल
स्कूली बच्चों के इलाज पर विशेष ध्यान देने निर्देश मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर श्री सिंह ने दुर्घटना में घायल बच्चों का जाना हालचाल
मेडिकल कॉलेज पहुंचकर चिकित्सकों को दिए समुचित उपचार के निर्देश

संजीवनी नगर में आज गुरूवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे के आसपास कार और स्कूली वैन की
टक्कर होने की सूचना मिलते ही घायल बच्चों के हालचाल जानने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मेडिकल
कॉलेज पहुंचकर बच्चों और उनके परिजनों से भेंट की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री सिंह ने इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी चर्चा कर बच्चों को दिए जा रहे उपचार के
संबंध में पूछताछ की। उन्होंने मौके पर मौजूद मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारियों को बच्चों का
समुचित उपचार देने के निर्देश दिये।

सभी बच्चे खतरे से बाहर

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरविन्द शर्मा के अनुसार दुर्घटना में घायल सभी नौ
बच्चे खतरे से पूरी तरह बाहर और हैं। इनमें से एक बच्ची सांझ पटेल को प्राथमिक उपचार के बाद
कैजुअल्टी से ही छुट्टी दे दी गई थी। शेष सभी आठ बच्चों को एक्स-रे और सिटी स्केन जैसी जांचे पूरी
कर ऑब्जर्वेशन के लिए मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
डॉ शर्मा ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति सामान्य हैं और विशेषज्ञ चिकित्सक उनके
स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुये हैं। एक बच्चे अथर्व साहू के जबडे में फ्रेक्चर होने पर माइनर सर्जरी
की गई है। इस बच्चे की हालात भी स्थिर और पूरी तरह सुरक्षित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here