Home इंदौर सेवा संकल्प अभियान स्लीमनाबाद में बड़नगर से वाराणसी के सेवा यात्रियों...

सेवा संकल्प अभियान स्लीमनाबाद में बड़नगर से वाराणसी के सेवा यात्रियों ने वाटर टनल और भौगोलिक केंद्र बिंदु का किया अवलोकन महर्षि विश्वविद्यालय में युवाओं के साथ हुआ सेवा संवाद, करीब 12 किलोमीटर लंबी वाटर टनल की निर्माण विशेषताओं और उपयोगिता की ली जानकारी

24
0

कटनी  – सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर से वाराणसी की यात्रा पर निकले सेवा यात्रियों का गुरुवार को कटनी जिले में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर पड़ाव रहा। यात्रा के दौरान सेवा यात्रियों ने विकासखंड बहोरीबंद के स्लीमनाबाद पहुंचकर करीब 12 किलोमीटर लंबी नवनिर्मित वाटर टनल का अवलोकन किया। इसके साथ ही भारत के भौगोलिक केंद्र बिंदु में स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में युवाओं के साथ सेवा संवाद कार्यक्रम में सहभागिता की और भौगोलिक केंद्र बिंदु स्थल का भ्रमण किया।

सेवा यात्रा में में विधायक बहोरीबंद श्री प्रणय प्रभात पांडेय, विधायक बड़वारा श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

वाटर टनल की निर्माण विशेषताओं और उपयोगिता की ली जानकारी

          स्लीमनाबाद में सेवा यात्रियों ने नवनिर्मित वाटर टनल का अवलोकन करते हुए इसके निर्माण की विशेषताओं, तकनीकी पहलुओं और उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। करीब 12 किलोमीटर लंबी इस वाटर टनल ने सेवा यात्रियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा यात्रियों को टनल से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी और विकासात्मक पहलुओं की जानकारी दी गई।

महर्षि विश्वविद्यालय में युवाओं से हुआ सेवा संवाद

          यात्रा के दौरान सेवा यात्रियों का पड़ाव भारत के भौगोलिक केंद्र बिंदु में स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में हुआ। यहां युवाओं के साथ सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद के दौरान सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। सेवा यात्रियों ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए सेवा भावना को समाज के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

          इसके बाद सेवा यात्रियों ने भारत के भौगोलिक केंद्र बिंदु स्थल का भ्रमण किया और इस महत्वपूर्ण स्थल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विधायक बड़वारा श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here