कटनी – उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संवाद और सार्थक प्रयासों की वजह से झुकेही रैक पॉइंट पर नीम कोटेड यूरिया की एक रैक आ गई है। इससे जिले को 540 मीट्रिक टन यूरिया मिलेगी। जिला विपणन अधिकारी श्री आनंद नारायण पाण्डेय ने बताया कि स्लीमनाबाद और बरही डबल लॉक केन्द्र को 60-60 मीट्रिक टन यूरिया और बहोरीबंद डबल लॉक केन्द को 90 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की गई है। वहीं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कटनी को 90 मीट्रिक टन तथा एमपी एग्रो कटनी को 30 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की गई है।वहीं सीएमएस कटनी, सीएमएस उमरियापान-ढीमरखेड़ा, सीएमएस रीठी, सीएमएस बड़वारा, सीएमएस बाकल, सीएमएस स्लीमनाबाद और सीएमएस ढीमरखेड़ा को 30-30 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की गई है। कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे मिट्टी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संतुलित मात्रा में ही उर्वरकों का उपयोग करें। आवश्यकता से अधिक खाद का प्रयोग करने से कृषि लागत बढ़ने के साथ-साथ भूमि की उर्वरक क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
वाट्सएप बॉट से टोकन जनरेट करने की सुविधा
ई-विकास 2.0 के तहत किसानों की सुविधा के लिए मोबाइल पर वाट्सएप बॉट के माध्यम से टोकन जनरेट करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। किसान वाट्सएप पर “हेल्प” या “मदद” लिखकर टोकन, रिटेलर
