Home इंदौर अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर 15 अक्‍टूबर को 'नारी नेतृत्व-सशक्त पंचायत' कॉनक्लेव...

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर 15 अक्‍टूबर को 'नारी नेतृत्व-सशक्त पंचायत' कॉनक्लेव का आयोजन जिले की 379 महिला पंचायत प्रतिनिधि होंगी शामिल पंचायती राज में महिला नेतृत्‍व, स्‍वंय की आय स्‍त्रोत एवं ग्रामीण पेयजल व्‍यवस्‍था पर होंगे तकनीकी सत्र

22
0

जबलपुर,पंचायती राज व्यवस्था में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने जिला पंचायत जबलपुर द्वारा 15 अक्टूबर
को अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर 'ग्रामीण पंचायती राज महिला नेतृत्व कॉनक्लेव' का आयोजन
किया जा रहा है। "नारी नेतृत्व-सशक्त पंचायत" थीम पर आधारित यह कॉनक्लेव होटल रॉयल आर्बिट में
सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गेहलोत के अनुसार कॉनक्लेव में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत की 8 सदस्य, 5 जनपद पंचायत अध्यक्ष, 2 जनपद उपाध्यक्ष, 81 जनपद सदस्य तथा 282 ग्राम
पंचायतों की सरपंच सहित जबलपुर जिले की कुल 379 निर्वाचित महिला पंचायत प्रतिनिधि भाग ले रही
हैं। कॉनक्लेव में प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, पंचायत एवं ग्रामीण
विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह तथा राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मिक विशिष्ट अतिथि
के रूप में शामिल होंगी।

महत्वपूर्ण विषयों पर होंगे तकनीकी सत्र

कॉनक्लेव की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश
गोटिया के स्वागत उद्बोधन के साथ होगी। इसके बाद पंचायती राज में महिला नेतृत्व, ग्राम पंचायतों में
स्वयं के आय स्रोत, टैक्सेशन व्यवस्था और ग्रामीण पेयजल प्रबंधन जैसे अहम विषयों पर चर्चा की
जाएगी। राज्य सभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मिक महिला नेतृत्व के महत्व पर अपने विचार रखेंगी। साथ ही
प्रदान संस्था के विशेषज्ञों द्वारा सहभागिता, गतिविधि व जल चुनौतियों पर चर्चा कराई जाएगी।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ग्राम पंचायतों में कर संग्रहण में महिलाओं की
भूमिका पर मार्गदर्शन देंगी। इस सत्र में जिले में कर सुधार में उल्लेखनीय कार्य करने वाली दो महिला
सरपंच अपने अनुभव साझा करेंगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके पेयजल प्रबंधन में महिला नेतृत्व पर उद्बोधन देंगी। साथ ही जल कर वसूली में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो सरपंचों के अनुभव भी साझा किए जाएंगे।
कॉनक्लेव के समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here