जबलपुर, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज गढ़ा में नवयुवक दुर्गोत्सव समिति एवं श्री संकट मोचन
हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य दशहरा चल समारोह का रथ पर सवार भगवान श्री
राम की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक
परंपराओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों के प्रति जनमानस की अटूट आस्था का प्रतीक है।
भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से परिपूर्ण इस आयोजन में जनमानस का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा लगाए गए मंचों से चल समारोह का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या
में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ चल समारोह में सहभागिता की।


