Home इंदौर भेड़ाघाट में दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का आयोजन 24 से पहले...

भेड़ाघाट में दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का आयोजन 24 से पहले दिन सुनील लोधी और जसपिंदर नरूला, दूसरे दिन सुश्री अरूणिता कांजीलाल और सुश्री ऋचा शर्मा का गायन होगा मुख्य आकर्षण

32
0

जबलपुर,
संगमरमरी सौंदर्य के लिए मशहूर पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में नर्मदा महोत्सव का आयोजन 24 और 25
अक्टूबर को होगा। नर्मदा महोत्सव का यह लगातार 23 वें वर्ष आयोजन होगा। पूर्व के वर्षों की तरह
नर्मदा महोत्सव का इस बार का आयोजन भी धुआंधार जलप्रपात के समीप मुक्ताकाशी मंच पर होगा।
खास शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किये जा रहे इस दो दिवसीय आयोजन में भजनों की सरिता
बहेगी तथा शास्‍त्रीय एवं लोक नृत्‍यों की प्रस्‍तुति होगी।
जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम जबलपुर,
नगर परिषद भेड़ाघाट एवं जबलपुर विकास प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित किये जा रहे नर्मदा
महोत्सव के पहले दिन 24 अक्टूबर की सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण फिल्‍म हनुमान अंश के
सुप्रसिद्ध भजन "मैने तेरे ही भरोसे" के गायक श्री सुनील लोधी तथा मुम्‍बई की सूफी गायिका श्रीमती
जसपिंदर नरूला का गायन होगा। वहीं, दूसरे दिन 25 अक्टूबर की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल
फेम मुम्‍बई की सुश्री अरूणिता कांजीलाल एवं मुम्‍बई की ही पार्श्‍व गायिका सुश्री ऋचा शर्मा अपनी
सुरीली और खनकती आवाज में भक्ति रस की सरिता बहायेंगी।

नर्मदा महोत्सव के पहले दिन का आकर्षण होगा सुनील लोधी और जसपिंदर नरूला का गायन

दो दिनों के नर्मदा महोत्सव का शुभारंभ 24 अक्टूबर को शाम 7 बजे माँ नर्मदा की पूजा अर्चना से
होगा। पहले दिन के सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि प्रदेश के संस्‍कृति, पर्यटन, धार्मिक न्‍यास
और धर्मस्‍व राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्‍द्र सिंह लोधी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद
श्री आशीष दुबे करेंगें। राज्य सभा सदस्य श्री विवेक कृष्ण तन्खा, विधायक श्री अजय विश्नोई, विधायक
श्री नीरज सिंह, विधायक श्री लखन घनघोरिया, विधायक श्री सुशील तिवारी इंदु, विधायक श्री संतोष वरकड़े
एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया को कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित
किया गया है।
नर्मदा महोत्सव के पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत शाम 7.30 बजे जबलपुर की सुश्री
समृद्धि अय्यर के नवदुर्गा शास्‍त्रीय नृत्‍य से होगी। शाम 7.45 बजे सागर के दीपेश पांडे एवं साथी
कलाकारों द्वारा बधाई-नोरता नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी जायेगी। रात 8.15 बजे से श्री सुनील लोधी एवं
सहयोगियों द्वारा मनमोहक भजन प्रस्तुत किये जायेंगे तथा मुम्‍बई की श्रीमती जसपिंदर नरूला कागायन रात 9 बजे से प्रारंभ होगा।

अरूणिता कांजीलाल और ऋचा शर्मा का गायन होगा दूसरे दिन का प्रमुख आकर्षण :-

नर्मदा महोत्सव के दूसरे और समापन दिवस 25 अक्टूबर को भी शाम 7 बजे नर्मदा पूजन, अतिथियों के
स्वागत व दीप प्रज्जवलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों
के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह होंगे।
राज्‍यसभा सदस्‍य श्रीमती सुमित्रा बाल्‍मीक की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्री
नीरज सिंह, विधायक श्री अशोक रोहाणी एवं विधायक डॉ अभिलाष पांडे, नगर निगम जबलपुर के महापौर
श्री जगत बहादुर सिंह अन्नु, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्‍यक्ष श्री संदीप जैन, नगर निगम
जबलपुर के अध्‍यक्ष श्री रिकुंज विज एवं भेडाघाट नगर परिषद के अध्यक्ष श्री चतुर सिंह लोधी विशिष्ट
के रूप में मौजूद रहेंगे।
दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में शाम 7.30 बजे से त्रिभंग कला अकादमी जबलपुर की सुश्री कौतुकी
उपाध्‍याय द्वारा शास्‍त्रीय नृत्‍य की तथा शाम 7.45 बजे महाराष्‍ट्र की शिवमुद्रा संस्‍था द्वारा ढोल-
ताशा नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी जायेगी। रात 8.15 बजे से मुम्‍बई की सुश्री अरूणिता कांजीलाल और रात
9 बजे से मुम्‍बई की ही सुप्रसिद्ध पार्श्‍व गायिका सुश्री ऋर्चा शर्मा द्वारा भजनों का गायन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here