Home इंदौर मेडिकल पहुंचकर संभागायुक्त और कलेक्टर ने जाने घायल बालक के हाल चाल...

मेडिकल पहुंचकर संभागायुक्त और कलेक्टर ने जाने घायल बालक के हाल चाल समुचित उपचार के दिये निर्देश

17
0

जबलपुर,
संभागायुक्त धनंजय सिंह और कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने मेडिकल पहुंचकर यहां उपचार के लिये
भर्ती मांडवा बस्ती रामपुर में बिजली की हाईटेंशन लाईन का करंट लगने से घायल 13 वर्षीय बालक के
हालचाल जाने।
संभागायुक्त और कलेक्टर ने मौके पर मौजूद चिकित्सकों से बालक को दिये जा रहे इलाज और उसके
स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उसके समुचित उपचार के निर्देश भी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा
अधिकारियों को दिये।
मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ अरविन्द शर्मा ने बताया बिजली के करंट लगने से घायल बालक की
हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। उसे उपचार के लिए पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया
है।सीने में लगी चोट की वजह से जल्दी ही उसे आइसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया जायेगा। बच्चे की सभी
तरह की जांचे कर ली गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here