कटनी – मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत अक्टूबर माह में कटनी जिले की 2 लाख 39 हजार 291 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 35 करोड़ 3 लाख 53 हजार 200 रुपये की आर्थिक सहायता अंतरित की गई। पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ घरेलू खर्चों में सहयोग और परिवार की आर्थिक गतिविधियों में अधिक प्रभावी भागीदारी निभा सकें।योजना के अंतर्गत सहायता राशि आधार से जुड़े और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) की सुविधा से सक्रिय बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाती है। इससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी और सुविधाजनक बनी रहती है तथा पात्र महिलाओं तक सहायता राशि पहुंचती है।
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 30 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता
अक्टूबर माह में जनपद पंचायत बड़वारा की 39 हजार 385 महिलाओं के खातों में 5 करोड़ 78 लाख 96 हजार 900 रुपये, बहोरीबंद की 40 हजार 123 महिलाओं को 5 करोड़ 87 लाख 82 हजार 300 रुपये, ढीमरखेड़ा की 37 हजार 142 महिलाओं को 5 करोड़ 44 लाख 17 हजार 400 रुपये तथा कटनी जनपद पंचायत की 27 हजार 796 महिलाओं को 4 करोड़ 4 लाख 63 हजार 800 रुपये की राशि अंतरित की गई।इसी प्रकार जनपद पंचायत रीठी की 25 हजार 776 महिलाओं के खातों में 3 करोड़ 78 लाख 44 हजार 800 रुपये और विजयराघवगढ़ की 34 हजार 863 महिलाओं के खातों में 5 करोड़ 11 लाख 90 हजार 700 रुपये पहुंचाए गए।
नगरीय निकायों की महिलाओं को भी मिला लाभ
नगरीय क्षेत्रों में नगर निगम कटनी की 28 हजार 159 पात्र महिलाओं के खातों में 4 करोड़ 93 लाख 33 हजार 700 रुपये अंतरित किए गए। वहीं, नगर परिषद बरही की 2 हजार 292 महिलाओं को 33 लाख 73 हजार 200 रुपये, नगर परिषद कैमोर की 2 हजार 275 महिलाओं को 32 लाख 87 हजार 700 रुपये और नगर परिषद विजयराघवगढ़ की 1 हजार 480 महिलाओं को 21 लाख 67 हजार 700 रुपये की सहायता प्रदान की गई।
योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिलने से उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने, घरेलू जरूरतों को पूरा करने और परिवार के आर्थिक निर्णयों में उनकी भागीदारी मजबूत करने में मदद मिल रही है।

