कटनी – प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है। ग्राम घांघरीकला, विकासखंड कटनी निवासी श्री तुलसी बर्मन ने योजना का लाभ लेकर ताजा मछली सेंटर (फिश कियोस्क) स्थापित कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाते हुये प्रतिमाह 10 से 12 हजार रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर रहें हैं।
योजना से मिला आर्थिक संबल
वित्तीय वर्ष 2024-25 में श्री बर्मन को फिश कियोस्क निर्माण एवं ताजी मछली विक्रय के लिए 6 लाख रूपये की अनुदान राशि प्राप्त हुई। इस सहायता से उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू कर व्यवस्थित रूप से ताजी मछली का विक्रय प्रारंभ किया।
प्रतिमाह 10 से 12 हजार रूपये का शुद्ध लाभ
फिश कियोस्क के माध्यम से स्थानीय ग्राहकों को ताजी मछली उपलब्ध कराते हुए श्री बर्मन को प्रतिमाह लगभग 10 हजार से 12 हजार रूपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है। उनका यह व्यवसाय नियमित आय का जरिया बनने के साथ ही अन्य हितग्राहियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहा है।


