जबलपुर,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जगत् जननी गौमाता की उपासना और सेवा के पावन पर्व गोवत्स
द्वादशी (बछ बारस) की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि गौमाता
हमारी आस्था, संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर
गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और गौसेवा का संकल्प लेने का प्रदेशवासियों से आव्हान किया, उन्होंने कहा कि
गौमाता की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे यही कामना है।