Home इंदौर गौरीघाट पर जगमगाए 51 हजार दीप, म्यूजिकल लेजर शो और आतिशबाजी ने...

गौरीघाट पर जगमगाए 51 हजार दीप, म्यूजिकल लेजर शो और आतिशबाजी ने मोहा मन 450 करोड़ रुपए से होगा गौरीघाट का कायाकल्प : मंत्री श्री राकेश सिंह

2
0

जबलपुर, संस्कारधानी में दीपावली के अवसर पर पिछले 4 वर्षों से निभाई जा रही दीपोत्सव की परंपरा के तहत
आज छोटी दीपावली पर गौरीघाट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मां नर्मदा के पावन तट
पर 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। संतों के ओंकार उच्चारण और शंखनाद के साथ दीप प्रज्ज्वलन
की शुरुआत हुई। दीपों की रोशनी से गौरीघाट जगमगा उठा। इसके बाद मां नर्मदा की आरती की गई।
आयोजन में म्यूजिकल लेजर शो और आकर्षक आतिशबाजी प्रमुख आकर्षण रहे। संगीत और रोशनी के
संगम ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि गौरीघाट का दीपोत्सव अब संस्कारधानी जबलपुर
की पहचान बन चुका है। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता का
प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से इस परंपरा को आगे बढ़ाने और मां नर्मदा के चरणों में समृद्धि के नाम
एक दीप प्रज्ज्वलित करने का आह्वान किया। मंत्री श्री सिंह ने अपने संबोधन में संस्‍कारधानी जबलपुर
और प्रदेश वासियों को दीपोत्‍सव की बधाई भी दी तथा मॉं नर्मदा से प्रदेश की खुशहाली तथा नागरिकों
के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गौरीघाट के विकास की जानकारी देते हुए बताया कि मां नर्मदा के इस
पावन तट का करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। इसे देश के प्रमुख धार्मिक
और पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि अगले तीन महीने में
परियोजना की निविदा प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इसके बाद भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ
किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घाट को इस तरह विकसित किया जाएगा कि देशभर से लोग इसे देखने
आएंगे और मां नर्मदा के चरणों में नमन करेंगे।
कार्यक्रम में सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी, डॉ.
अभिलाष पांडे एवं श्री नीरज सिंह, मध्‍यप्रदेश तीर्थ स्‍थान एवं मेला विकास प्राधिकरण के अध्‍यक्ष श्री
विनोद गोटिया, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदीप जैन, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती
आशा मुकेश गोटिया, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, भाजपा के नगर अध्‍यक्ष श्री रत्नेश सोनकर,
भाजपा के जिला (ग्रामीण) अध्‍यक्ष श्री राजकुमार पटेल, भाजपा के प्रदेश कोषाध्‍यक्ष श्री अखिलेश जैन,
नि:शक्‍तजन प्रकोष्‍ठ के प्रदेश अध्‍यक्ष श्री संदीप रजक, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्री श्रीकांत साहू,
महानगर उपाध्‍यक्ष श्री अभय सिंह ठाकुर, महामंत्री श्री सोनू बचवानी, श्री पंकज दुबे एवं श्री रंजीत पटेल,
पूर्व मंत्री श्री हरेन्‍द्रजीत सिंह बब्‍बू, पूर्व महापौर श्री प्रभात साहू, पूर्व विधायक श्री नीलेश अवस्‍थी, श्रीकमलेश अग्रवाल, श्री सुधांशु गुप्‍ता, श्री कौशल सूरी, डॉ. प्रदीप दुबे, नितिन भाटिया सहित संतजन,
जनप्रतिनिधि, कलेक्‍टर अरूण कुमार विश्‍वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय एवं गणमान्य
नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here