Home इंदौर मंत्री श्री सिंह ने किया नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमि-पूजन किया

मंत्री श्री सिंह ने किया नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमि-पूजन किया

27
0

जबलपुर,लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने जबलपुर जिले की बरगी विधानसभा के पिपरिया (ग्राम बिजोरी) में 7 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोक निर्माण से लोक कल्याण के ध्येय के साथ कार्य कर रही है और विकास कार्यों में क्षेत्र या राजनीति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता।
महाविद्यालय भवन 2790 वर्ग मीटर क्षेत्र में दो तलों में बनेगा, जिसमें 400 छात्रों के अध्ययन की  क्षमता होगी। भवन में 5 क्लास रूम, प्रिंसिपल रूम, एडमिन ब्लॉक, स्टाफ रूम और 50 व्यक्तियों की क्षमता वाला आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल होगा। इसके अतिरिक्त, भवन में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, फायर फाइटिंग सिस्टम, बायो-डायजेस्टर, सीसीटीवी कैमरे और भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य
18 माह में पूरा होगा। मंत्री श्री सिंह ने अपने पुराने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि पहले इस क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बहुत खराब थी, लेकिन अब सड़कों का जाल बिछ गया है। उन्होंने कोयला गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि विकास योजनाओं पर पहला अधिकार जनता का है, चाहे वह किसी भी विचारधारा की हो। विधायक श्री नीरज सिंह ने कहा कि मंत्री श्री राकेश सिंह की दूरदर्शी सोच के कारण जबलपुर महानगर का स्वरूप ले रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया, वरिष्ठ नेता श्री
राकेश जैन व स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here