जबलपुर,लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने जबलपुर जिले की बरगी विधानसभा के पिपरिया (ग्राम बिजोरी) में 7 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोक निर्माण से लोक कल्याण के ध्येय के साथ कार्य कर रही है और विकास कार्यों में क्षेत्र या राजनीति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता।
महाविद्यालय भवन 2790 वर्ग मीटर क्षेत्र में दो तलों में बनेगा, जिसमें 400 छात्रों के अध्ययन की क्षमता होगी। भवन में 5 क्लास रूम, प्रिंसिपल रूम, एडमिन ब्लॉक, स्टाफ रूम और 50 व्यक्तियों की क्षमता वाला आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल होगा। इसके अतिरिक्त, भवन में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, फायर फाइटिंग सिस्टम, बायो-डायजेस्टर, सीसीटीवी कैमरे और भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य
18 माह में पूरा होगा। मंत्री श्री सिंह ने अपने पुराने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि पहले इस क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बहुत खराब थी, लेकिन अब सड़कों का जाल बिछ गया है। उन्होंने कोयला गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि विकास योजनाओं पर पहला अधिकार जनता का है, चाहे वह किसी भी विचारधारा की हो। विधायक श्री नीरज सिंह ने कहा कि मंत्री श्री राकेश सिंह की दूरदर्शी सोच के कारण जबलपुर महानगर का स्वरूप ले रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया, वरिष्ठ नेता श्री
राकेश जैन व स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
मंत्री श्री सिंह ने किया नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमि-पूजन किया
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








