Home इंदौर पूजन सामग्री संग्रहण वाहन बना स्वच्छ पर्यावरण अभियान का मजबूत आधार ...

पूजन सामग्री संग्रहण वाहन बना स्वच्छ पर्यावरण अभियान का मजबूत आधार सुचारू सफाई व्यवस्था के साथ धार्मिक आस्था के सम्मान की दिशा में निगम प्रशासन की अनूठी पहल

31
0

कटनी  –  नगर निगम प्रशासन द्वारा संचालित पूजन सामग्री संग्रहण वाहन इन दिनों स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शहर के प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पूजन अवशेष एकत्रित होते हैं, जिन्हें पूर्व में या तो नदी ,तालाबों अथवा जल स्त्रोतों में बहा दिया जाता था या खुले स्थान पर फेंक दिया जाता था। इससे न केवल जल स्रोत प्रदूषित होते थे, बल्कि शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती थी।महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा प्रारंभ की गई इस पहल से अब पूजन सामग्री को  एकत्रित कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में एक ठोस तंत्र विकसित किया गया है। वाहन संचालक श्री कन्हैया गुप्ता बताते है कि यह वाहन निर्धारित मार्गों पर भ्रमण कर प्रतिदिन नगर के विभिन्न मंदिरों एवं देवालयों से निकलने वाली पूजन सामग्री के अवशेष एकत्रित करता है, जिसे बाद में सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से निस्तारित किया जाता है। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।निगम अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था न केवल शहर को स्वच्छ रखने में सहायक है, बल्कि नागरिकों में धार्मिक सामग्री के सही निस्तारण के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है। पूजन सामग्री को जल स्रोतों में न बहाने की अपील के साथ प्रशासन शहर वासियों को इस सेवा का अधिकाधिक उपयोग करने प्रेरित कर रहा है।निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बताया कि यह अभियान ‘‘स्वच्छ शहर–स्वस्थ शहर” की परिकल्पना को चरितार्थ करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। पूजन सामग्री संग्रहण वाहन के माध्यम से धार्मिक आस्था को सम्मान देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनुकरणीय व्यवस्था विकसित की गई है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ शहर की स्वच्छता और नागरिकों दोनों को मिल रहा है।निगम प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है कि पूजन सामग्री को संग्रहण वाहन को ही उपलब्ध कराएं और शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में सहभागी बनें।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here