Home इंदौर अभी तक 894 किसानों से खरीदी गई 75 हजार 390 क्विंटल धान...

अभी तक 894 किसानों से खरीदी गई 75 हजार 390 क्विंटल धान 14 हजार 831 किसानों ने किये स्लॉट बुक

27
0

जबलपुर,जिले में अभी तक 894 किसानों से समर्थन मूल्य पर 75 हजार 390 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है और 14 हजार 831 किसानों द्वारा स्लॉट बुक किये गये हैं। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने जिले में 84 उपार्जन केन्‍द्र स्‍थापित किये गये हैं। जिले में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय करने 55 हजार 091 किसानों द्वारा 88 हजार 858 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन कराया गया है। कलेक्‍टर कार्यालय की खाद्य शाखा से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में इस वर्ष किसानों से 4 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्‍य रखा गया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार किसानों
की सुविधा के लिहाज से सभी जरूरी व्यवस्थायें की गई हैं। उपार्जन पर निगरानी के लिये प्रत्येक खरीदीकेंद्र पर एक नोडल अधिकारी को भी तैनात किया गया है। कलेक्टर स्वयं प्रतिदिन उपार्जन की स्थिति पर नजर रखे हुये हैं और रोज शाम समीक्षा भी कर रहे हैं। कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा ने किसानों से स्लॉट बुक कर ही तथा उतनी ही मात्रा में अपनी उपज खरीदी केंद्रों पर लाने का आग्रह किया गया है, जितनी मात्रा के लिए स्‍लॉट बुक किया गया है। ताकि, उन्‍हें किसी तरह की असुविधा न हो।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here