Home इंदौर कटनी नगर निगम में भ्रष्टाचार का राज, गरीबों पर अन्याय — आम...

कटनी नगर निगम में भ्रष्टाचार का राज, गरीबों पर अन्याय — आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री से की कड़ी कार्यवाही की मांग

38
0

कटनी।आम आदमी पार्टी, जिला कटनी (मध्य प्रदेश) द्वारा कटनी नगर निगम में व्याप्त संगठित भ्रष्टाचार, गरीब-मजदूर-दलित-महिला वर्ग के अधिकारों के खुले हनन तथा “जहाँ झुग्गी वही मकान” योजना की जानबूझकर अवहेलना के विरुद्ध माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम कलेक्टर कटनी के माध्यम से अत्यंत गंभीर जनहित ज्ञापन सौंपा गया।पार्टी ने आरोप लगाया कि कटनी नगर निगम आज जनसेवा का नहीं बल्कि भ्रष्टाचार, तानाशाही और गरीब-विरोधी सोच का केंद्र बन चुका है। सड़क, पानी, सफाई, नाली और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाएँ पूरी तरह बदहाल हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन जनता की शिकायतें सुनने तक को तैयार नहीं है।आम आदमी पार्टी ने कहा कि वर्षों से झुग्गियों में रह रहे गरीब-मजदूर परिवारों के साथ “जहाँ झुग्गी वही मकान” जैसी जनकल्याणकारी योजना को जानबूझकर कुचला जा रहा है। न पात्र परिवारों को आवासीय पट्टा दिया जा रहा है और न ही मालिकाना हक, जो सामाजिक न्याय का घोर उल्लंघन है।पार्टी ने नगर निगम आयुक्त के रवैये को दलित-महिला-मजदूर विरोधी, असंवेदनशील एवं तानाशाहीपूर्ण बताते हुए कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद जनता की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाया जा रहा है, जो संविधान की भावना का खुला अपमान है।इसके साथ ही पार्टी ने आरोप लगाया कि नगर निगम के महापौर द्वारा अपने NGO के माध्यम से सेंट पॉल स्कूल के सामने किया गया अवैध अतिक्रमण सत्ता के खुले दुरुपयोग का गंभीर उदाहरण है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।आम आदमी पार्टी की प्रमुख मांगें* कटनी नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।* “जहाँ झुग्गी वही मकान” योजना को तत्काल प्रभाव से लागू कराया जाए।* पात्र गरीब-मजदूर परिवारों को आवासीय पट्टा एवं मालिकाना अधिकार प्रदान किए जाएँ।
* महापौर द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए।
* जनता के प्रति असंवेदनशील नगर निगम आयुक्त को तत्काल पद से हटाया जाए।

आम आदमी पार्टी जिला कटनी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एड. अनिल सिंह सेंगर ने कहा—
“कटनी नगर निगम में भ्रष्टाचार अब व्यवस्था नहीं बल्कि नीति बन चुका है। गरीब, मजदूर, दलित और महिलाएँ अपने अधिकारों के लिए भटकने को मजबूर हैं। ‘जहाँ झुग्गी वही मकान’ योजना को जानबूझकर लागू नहीं किया जा रहा। यदि सरकार ने शीघ्र कठोर निर्णय नहीं लिया तो आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर सड़क से सदन तक निर्णायक आंदोलन करेगी।”पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो जनता अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह परमार,
कार्यकारी जिलाध्यक्ष एड. अनिल सिंह सेंगर,
अफरोज अहमद, राम सिया गुप्ता, अंकित खटीक, विनय लोधी, राहुल गुप्ता, सतीश खटीक, जगन्नाथ नामदेव, विकास श्रीवास्तव, शिवचरण कुशवाहा, संतोष सिंह, अरविंद सिंह, मोहन सिंह माथुर, भाग्यश्री कोल, पिंकी कोल, प्रीति ठाकुर, सोनू कोल, नीति कोल, राजेंद्र कोल, दिलीप कोल, द्रोपती कोल सहित सैकड़ों मातृशक्ति एवं आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here