कटनी – म.प्र. जन अभियान परिषद जिला के जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केसवाल के मार्गदर्शन एवं ब्लाक समन्वयक अरविन्द शाह के नेतृत्व में विकासखंड बहोरीबंद के बहोरीबंद सेक्टर 02 के ग्राम पथराडी पिपरिया के इमरती नाला पर जल संरक्षण के अंतर्गत 70 बोरी का बंधान श्रम दान द्वारा किया गया।
यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था पथराडी पिपरिया संस्कार युवा समिति बहोरीबंद एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कल्हैया खुर्द के तत्वावधान में आयोजित किया।
ब्लाक समन्वयक अरविन्द शाह ने इस बोरी बंधान कार्य की सहराना करते हुये इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बोरी बंधान से आसपास के भूजल स्त्रोत में बढ़ोतरी होगी तथा रबी की फसलों में पानी देने के लिए जल की व्यवस्था होगी। साथ ही जंगल में रहने वाले पशु पक्षी तथा जानवरों के लिए यह जल संरक्षण वरदान साबित होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण के नारे के माध्यम से जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी मनोज रैदास, कमल सिंह, बहादुर सिंह, रतेश सिंह, सुरेंद्र सिंह परामर्शदाता राम सिंह पटेल आदि का सराहनीय सहयोग एवं उपस्थिति रही।








