Home इंदौर समग्र आई.डी से आधार नंबर की ई- के.वाय.सी. कराने नागरिकों से अपील...

समग्र आई.डी से आधार नंबर की ई- के.वाय.सी. कराने नागरिकों से अपील ई-के.वाय.सी नहीं करानें वाले नागरिकों को शासकीय योजनाओं के लाभ से होना पड़ सकता है वंचित

15
0

कटनी  –  शासन की योजनाओं से कोई भी पात्र नागरिक वंचित न रहने पाए इस हेतु शासन निर्देशानुसार निगम कार्यालय सहित समस्त जोन कार्यालयों में समग्र पोर्टल पर नागरिकों के समग्र आई.डी से आधार नंबर की ई- के.वाय.सी. कराने की  कार्यवाही शासकीय कार्यदिवसों में अनवरत जारी है।निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने संबंधित अधिकारियों को नगर के शेष बचे नागरिकों की समग्र एवं आधार से लिंकिंग की कार्यवाही मिशन मोड पर पूर्ण करने के निर्देश दिए है।उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता ने  ऐसे नागरिक जिन्होंने अभी तक अपनी समग्र आई.डी से आधार की ई-के.वाई.सी नहीं कराई है उनसे शासकीय कार्यदिवसों में निगम कार्यालय अथवा जोन कार्यालयों में पहुंचकर ई केवाईसी कराने की अपील की है। विदित हो कि जिन नागरिकों द्वारा समग्र आई.डी से आधार की ई-के.वाई.सी का कार्यवाही अभी तक पूर्ण नहीं कराई गई है उन्हें भविष्य में शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। ज्ञातव्य हो कि नगर निगम कार्यालय, उप कार्यालय के अलावा नगारिक गण द्वारा समग्र आई.डी. का आधार से ई-के.वाय.सी. का कार्य एम.पी.ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर, सी.एस.सी.के, कियोस्क तथा लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से कराया जा सकता है। इसके अलावा यह प्रक्रिया सीधे समग्र पोर्टल www.samagra.gov.in एवं समग्र मोबाइल एप पर भी की जा सकती है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here