Home इंदौर हथियागढ़ उपार्जन केंद्र में निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितता कलेक्‍टर श्री...

हथियागढ़ उपार्जन केंद्र में निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितता कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

153
0

कटनी   खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कृषकों से धान उपार्जन कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सज्जन सिंह परिहार और सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री पीयूष कुमार शुक्ल ने मंगलवार को तहसील बहोरीबंद के गणेश वेयरहाउस स्थित धान उपार्जन केंद्र हथियागढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया।

          निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि उपार्जन केंद्र हथियागढ़ के प्रभारी गजराज पटेल द्वारा किसानों से धान की निर्धारित मानक के अनुसार तौल नहीं की जा रही थी एवं  बोरियों में सिंगल सिलाई की गई थी। इसके अलावा बोरियों पर लगे टैग में किसानों का विशिष्ट कोड अंकित नहीं किया गया था।

          इन अनियमितताओं को देखते हुए केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से किसानों से ग्रेडिंग कराकर केवल एफएक्‍यू स्कंध ही लेने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि उपार्जित धान की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here