जबलपुर,
नववर्ष के अवसर पर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण केक एवं बेकरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार की जा रही कारवाई के तहत आज मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कई बेकरी निर्माण एवं विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मंगलवार को होम साइंस रोड़ स्थित ऑर्किड बेकरी तथा गुप्ता स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गंदगी तथा अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य कारोबार होते पाये जाने पर गुप्ता स्वीट्स का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर खाद्य करोबार पर रोक लगा दी गई। इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को अपनेभेड़ाघाट चौराहा स्थित शिवम स्वीट्स से
केक, कछपुरा स्थित आजाद बेकरी से ड्राईफ्रूट तथा कोकोनट कुकीज, सिविल लाइन स्थित पॉपुलर फ्रेश केक एण्ड कुकीज से केक, सिहोरा स्थित अरविन्द बेकरी से टोस्ट तथा कीम रोल, लार्डगंज स्थित न्यूइंदौर सेव भण्डार से पेस्ट्री के नमूने परीक्षण हेतु लिये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार कर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अवयवों का उपयोग करने, स्वच्छतापूर्ण परिवेश में निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने तथा बनाये गये केक के साथ निर्माण एवं उपयोग करने की तिथियों का उल्लेख करने के निर्देश दिये जा रहे हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया बेकरी विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण. एक का लाइसेंस निलंबित, खाद्य पदार्थों के कारोबार पर भी रोक लगाई.
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









