Home इंदौर महापौर ने विकास शुल्क शिविरों का लिया जायजा ...

महापौर ने विकास शुल्क शिविरों का लिया जायजा नागरिकों से संवाद कर विकास शुल्क जमा करने हेतु किया प्रेरित नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही शीघ्र हो सकेंगे अधोसंरचना विकास के कार्य – महापौर श्रीमती सूरी

25
0

कटनी  – नगर की अनाधिकृत कालोनियों में अधोसंरचना विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 3 में पहरूआ स्कूल के पास सहित इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 4 के शिवाजी नगर, बालाजी नगर और राम मनोहर लोहिया वार्ड क्रमांक 5 के अहमदनगर में आयोजित होने वाले विकास शुल्क शिविरों का मंगलवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने जायजा लिया। इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य श्रीमती बीना संजू बैनर्जी एवं पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव, श्रीमती सरला संतोष मिश्रा भी मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने शिविरों में नागरिकों द्वारा जमा की गई विकास शुल्क की राशि सहित उपस्थित जनों से शिविरों की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। महापौर श्रीमती सूरी नें अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्डो में आयोजित हो रहे शिविरों का एक दिन पूर्व ही वार्ड की गलियों में  प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित किया जाए तथा विकास शुल्क की गणना संबंधी संपूर्ण जानकारी पूर्व से शिविर में उपलब्ध हो ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।

शिविर स्थल का जायजा लेने पहुंची महापौर श्रीमती सूरी द्वारा निरीक्षण के दौरान वार्डो के नागरिकों से भी संवाद कर आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी उन्हे दी जाकर शिविरों का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

महापौर ने कहा कि शिविरों का सही परिणाम तभी प्राप्त होगा जब नागरिक स्वेच्छा से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर अपनें- अपने हिस्से की विकास शुल्क की राशि शिविरों में जमा करेंगे। विकास शुल्क की राशि प्राप्त होने के पश्चात संबंधित वार्डों की अनधिकृत कालोनियों में नियमानुसार चरणबद्ध तरीके से सड़क, नाली, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत अधोसंरचना विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे क्षेत्रवासियों को और भी बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि अनधिकृत कालोनियों के नियमितीकरण एवं विकास की दिशा में वार्डो में शिविरों का आयोजन निगम प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम है। आपने नागरिकों से आग्रह किया कि आगामी दिनों में वार्डो में आयोजित होने वाले शिविरों में अधिक से अधिक क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित होकर विकास शुल्क जमा करें, ताकि उनके क्षेत्रों में भी शीघ्र विकास कार्य प्रारंभ किए जाकर वार्ड का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here