जबलपुर, विपत्ति की स्थिति में परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के नाम से चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत बीमा धारकों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को आज कलेक्टर कार्यालय में एक सादे कार्यक्रम में दो-दो लाख रुपये के चेक सौंपे गये। सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बीमा धारकों के नामित आश्रितों को बीमा की राशि के चेक कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने प्रदान किये। इनमें दिवंगत सुश्री नीतू कोल के पिता जग्गू लाल कोल को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा दिवंगत श्रीमती रोशनी चक्रवर्ती के के नामित सुखचैन चक्रवर्ती को भी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति
बीमा योजना के अंतर्गत बीमा राशि का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर आम नागरिकों से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने की अपील भी की गई। लीड बैंक मैनेजर दिवाकर ठाकुर एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि के तौर पर दिनेश चौरे भी इस
मौके पर मौजूद थे। लीड बैंक मैनेजर दिवाकर ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में किसी भी कारण से मृत्यु होने पर बीमा धारक द्वारा नामित व्यक्ति को दो लाख रुपये की सहायता मिलती है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में दुर्घटना से मृत्यु या पूर्ण विकलांगता पर दो लाख तथा आंशिक विकलांगता पर एक लाख की बीमा राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि दोनों
बीमा योजनायें अत्यंत कम वार्षिक प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।
बीमा धारकों के आश्रितों को सौपें दो-दो लाख रुपये की बीमा राशि के चेक.
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








