Home इंदौर बीमा धारकों के आश्रितों को सौपें दो-दो लाख रुपये की बीमा राशि...

बीमा धारकों के आश्रितों को सौपें दो-दो लाख रुपये की बीमा राशि के चेक.

16
0

जबलपुर,  विपत्ति की स्थिति में परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के नाम से चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत बीमा धारकों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को आज कलेक्टर कार्यालय में एक सादे कार्यक्रम में दो-दो लाख रुपये के चेक सौंपे गये। सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बीमा धारकों के नामित आश्रितों को बीमा की राशि के चेक कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने प्रदान किये। इनमें दिवंगत सुश्री नीतू कोल के पिता जग्गू लाल कोल को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा दिवंगत श्रीमती रोशनी चक्रवर्ती के के नामित सुखचैन चक्रवर्ती को भी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति
बीमा योजना के अंतर्गत बीमा राशि का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर आम नागरिकों से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने की अपील भी की गई। लीड बैंक मैनेजर दिवाकर ठाकुर एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि के तौर पर दिनेश चौरे भी इस
मौके पर मौजूद थे। लीड बैंक मैनेजर दिवाकर ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में किसी भी कारण से मृत्यु होने पर बीमा धारक द्वारा नामित व्यक्ति को दो लाख रुपये की सहायता मिलती है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में दुर्घटना से मृत्यु या पूर्ण विकलांगता पर दो लाख तथा आंशिक विकलांगता पर एक लाख की बीमा राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि दोनों
बीमा योजनायें अत्यंत कम वार्षिक प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here