कटनी – विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने हेतु वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण प्राचार्य डॉ. इंद्र कुमार के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. मंजू द्विवेदी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा दिया जा रहा है।प्रशिक्षण में विभिन्न जैविक खादों के अंतर्गत गोबर कंपोस्ट खाद, नाडेप टांका खाद के अंतर्गत पक्का नाडेप, टटिया नाडेप, कच्चा या भू नाडेप, केंचुआ खाद, हरी खाद, जैव उर्वरक, बायोगैस, स्लरीसींग खाद तथा शीघ्र खाद के अंतर्गत मटका खाद, जीवामृत घन, जीवामृत, बीजामृत तथा संजीवक एवं जैविक कीट नाशकों के अंतर्गत गोमूत्र, नीम पत्ती, निबोली, पांच पत्ती काढ़ा, नीमस्त्र, आग्नेयास्त्र, ब्रह्मास्त्र की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के दौरान जैविक खेती, टिकाऊ खेती तथा जैविक कृषि कार्यक्रम के उद्देश्य के अंतर्गत उत्तम गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक मात्रा में उत्पादन करना, प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग, पौधों एवं जंतुओं का उपयोग कर जैव की चक्र को गति प्रदान करना, मृदा की दीर्घकालीन उर्वरता बनाए रखना, कृषि तकनीक से होने वाले सभी प्रदूषणों से बचाव, कृषकों को सुरक्षित वातावरण के साथ-साथ अधिकतम उत्पादन द्वारा संतुष्टि आदि के विषय में बतलाया गया।
शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में विद्यार्थियों को दिया गया जैविक खाद एवं कीटनाशकों का तकनीकी प्रशिक्षण
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









