Home इंदौर ठंड से राहत दिलाने एक दर्जन से अधिक प्वाइंटों में की गई...

ठंड से राहत दिलाने एक दर्जन से अधिक प्वाइंटों में की गई अलाव व्यवस्था रैन बसेरा वाहन दे रहा निःशुल्क सेवाएं

16
0

कटनी  – कटनी नगर  में वर्तमान में पड़ रही शीतलहर से नागरिकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न प्वाइंटों, प्रमुख स्थलों सहित तिराहों एवं चौराहों  में अलाव की व्यवस्था दुरूस्त कर दी गई है, ताकि जरूरतमंद बेसहारा एवं राहगीरों को राहत मिल सके।अलाव व्यवस्था प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर बुधवार रात्रि माधवनगर स्थित हनुमान मंदिर, बरगवां खान टी स्टाल के पास, बस स्टैंड रैन बसेरा, गल्ला मंडी गेट नंबर 2, चंडिका नगर मंदिर के पास, जगन्नाथ स्वामी मंदिर जगन्नाथ तिराहा, सरस्वती स्कूल के पास, जिला चिकित्सालय, अंजुमन इस्लामिया स्कूल के सामने, फारेस्टर प्ले ग्राउण्ड फायर बिग्रेड कार्यालय, सिविल लाईन, कमानिया गेट हनुमान मंदिर के पास, रेल्वे स्टेशन ऑटो स्टैंड के पास सहित नगर के अन्य स्थलों में अलाव व्यवस्था हेतु जलाऊ लकड़ियों की व्यवस्था कराई गई।कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंद नागरिकों को निशुल्क रात्रिगुजर की समुचित व्यवस्था हेतु बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा में भी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाकर नागरिकों को रैन बसेरा तक सुरक्षित पहुंचाने हेतु निगम प्रशासन का रैन बसेरा वाहन भी रात्रिकालीन नगर भ्रमण कर जरूरतमंद नागरिकों को वाहन में बैठाकर रैन बसेरा तक निःशुल्क पहुंचाने की कार्यवाही कर रहा है। निगम अधिकारियों द्वारा रैन बसेरा एवं अलाव व्यवस्था की सतत समीक्षा एवं निरीक्षण किया जाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश प्रदान किए जा रहे है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here