Home इंदौर मुख्यमंत्री कन्या विवाह- निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन 23 जनवरी...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह- निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन 23 जनवरी को आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026

24
0

कटनी  नगर निगम कटनी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को सामूहिक विवाह, निकाह का आयोजन किया जा रहा है। योजना के तहत गरीबी रेखा के अंतर्गत पंजीकृत हितग्राही 9 जनवरी 2026 तक अपना आवेदन कर सकते है। नगर निगम के नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना श्री सनद विश्वकर्मा ने बताया कि योजनान्तर्गत वधु को 49 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जायेंगे तथा राशि 6 हजार रुपये प्रति जोडों के मान से आयोजनकर्ता निकाय को दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करने हेतु इच्छुक आवेदक वर तथा कन्या की तीन फोटो, वर एवं कन्या का आधार कार्ड की छायाप्रति, गरीबी रेखा राशन कार्ड की छायाप्रति, कन्या के बैंक खाता की छायाप्रति, कन्या का मूल निवासी प्रमाण पत्र, वर एवं कन्या का समग्र परिवार आई.डी ई-के.वाई.सी सहित, जन्मतिथि संबंधी दस्तावेज वर एवं कन्या की वोटर आईडी के साथ आवेदन निगम कार्यालय के कक्ष क्रमांक 66 में जमा कर सकते है।योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कन्या का नगर निगम कटनी सीमा का मूल निवासी होने के साथ ही कन्या की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा वर की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होना आवश्यक है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here