कटनी – राज्य शासन के निर्देश के पालन में वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। गांवों तक कृषि एवं सम्बद्ध विषयों जैसे पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्यपालन आदि पर विस्तृत जानकारी देने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक विकासखंड में कृषि रथ चलाया जा रहा है। रविवार को जिले के सभी विकासखंडों से कृषि रथों को रवाना किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय में, कृषि विज्ञान केंन्द्र, ब्लॉक मुख्यालय एवं जिले की समस्त मंडियों में किया गया। जिसे यहां मौजूद कृषकों ने देखा और सुना।कृषि रथों के सफलतापूर्वक संचालन हेतु कलेक्टर श्री तिवारी ने जिला स्तरीय और विकासखंड स्तरीय क्रियान्वयन समितियों को गठन किया है। जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे और जिला पंचायत की सीईओ सचिव तथा उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास सह सचिव के रूप में कार्य करेंगे। जबकि सदस्य के तौर पर वनमंडलाधिकारी, परियोजना अधिकारी उद्यानिकी, सहायक संचालक मत्स्योद्योग, सहायक आयुक्त सहकारिता, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विकास, जिला योजना अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उपसंचालक पंचायत, जिला संयोजक आदिवासी विकास, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, सचिव कृषि उपज मंडी, अधीक्षक भू-अभिलेख, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, लीड बैंक अधिकारी, परियोजना संचालक आत्मा और जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।इसके अलावा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय क्रियान्वयन समिति गठित की गई है जिसमें कृषि, मत्स्यपालन, पशुपालन, वन, सीईओ जनपद पंचायत सहित अन्य विभागों के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह रथ कृषकों को खेती के नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी देगी और जायद, खरीफ एवं रबी फसलों की बुवाई के संबंध में भी सुझाव प्रदान करेगी।
कृषि रथों के संचालन हेतु कलेक्टर ने जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय समिति की गठित गांव-गांव पहुंचकर कृषि रथ किसानों को बतायेंगे उन्नत खेती के तौर-तरीके
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








